मुज़फ्फरनगर: जनपद के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में अवैध शस्त्रों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक आरोपी पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार दिनांक 16 फरवरी 2026 को न्याजूपुरा-चरथावल मार्ग स्थित काली नदी पुल पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक एक्टिवा स्कूटी पर सवार तीन युवक पुलिस को आते दिखाई दिए। पुलिस टीम द्वारा रुकने का संकेत देने पर आरोपियों ने वाहन नहीं रोका और तेज गति से बुढ़ाना रोड स्थित लुहारी पुलिया की ओर भाग निकले।
पीछा किए जाने पर आरोपियों ने स्कूटी छोड़ दी और समीप स्थित गन्ने के खेत में घुसकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई के दौरान एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि अन्य दो आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुहैल पुत्र हफीजुद्दीन निवासी मोहल्ला चोहट्टा, चरथावल (घायल), रिजवान पुत्र अब्दुल गफ्फार निवासी छपार तथा दानिस पुत्र महमूद हसन निवासी ग्राम शेरपुर के रूप में हुई है। घायल आरोपी को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 03 पिस्टल .32 बोर, 04 मैगजीन, 15 जिंदा कारतूस, 03 खोखा कारतूस तथा एक एक्टिवा स्कूटी बरामद की है। बरामद हथियारों के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आरोपियों के आपराधिक इतिहास एवं गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की भी जांच की जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
नगरपालिका भर्ती घोटालाः पूर्व मंत्री रथिन घोष से दोबारा पूछताछ करेगी ईडी, समन जारी
भविष्य की तैयारी में जुटी असम सरकार: गुवाहाटी के आसपास सरकारी जमीनों को सुरक्षित करने का बड़ा अभियान
अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाई कोर्ट से मिली राहत, चुनाव लड़ने से रोकने की मांग वाली याचिका खारिज
दवाओं की ऑनलाइन बिक्री के विरोध में तेलंगाना में बंद रहीं 25000 से अधिक मेडिकल दुकानें
Bandra demolition garib nagar: बांद्रा में 400 घर धवस्त, झुग्गी झोपड़ियों पर बुलडोजर
देहरादून पैनोसिया अस्पताल में एसी ब्लास्ट से लगी आग, एक की मौत दो की हालत गंभीर
भीषण गर्मी से प्रदेश के 11 जिलों में रेड अलर्ट जारी, 53 जिलों में लू का अनुमान
TN SSLC 10th Result 2026: तमिलनाडु बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज, ऐसे चेक करें परिणाम